हड्डी मिल इलाके में शनिवार देर रात को एक बारात पर पारदी समुदाय के कथित आरोपियों ने हमला कर दिया। इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आरोपियों ने महिलाओं तक पर लाठियों, पत्थर, सरियों आदि से हमला किया। बारात में शिवपुरी के लोग थे।
बीजी रोड पर झूमते-नाचते हुए वे विवाह स्थल पर जा रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर लाठियों, बका जैसे धारदार हथियार और सरिया लिए हुए थे। हमले में शिवपुरी निवासी शानू खान के कान के नीचे गर्दन पर गहरी चोट लगी। उसे 12 टांके आए।
बाराती बोले- शराब के नशे में थे हमले की वजह को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। आरोपी पक्ष का कहना है कि बारात में शामिल कुछ लोगों ने उनके समुदाय की लड़की से छेड़छाड़ की। वहीं बारातियों का कहना है कि शराब के नशे में एक आरोपी ने बारात को रोकने की कोशिश की। उसने कहा कि यहां डीजे नहीं बजाया जाएगा। उन्होंने डीजे जबरन रुकवा भी लिया।
सांसद प्रतिनिधि को लगा पत्थर कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि विक्रम तोमर ने बताया वे मंदिर से वापस लौट रहे थे। जब विवाद की शुरुआत हुई तब वे वही थे। उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ मारपीट कर रहे आरोपी को उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन उन पर पत्थर से हमला किया गया। इससे उनके घुटने में चोट आई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.