छात्रों में वैज्ञानिक समझ विकसित करने के लिए समर कैम्प का आयोजन किया जायेगा। शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चों को इसमे शामिल किया जाएगा। एक महीने तक बच्चों को कैम्प में साइंटिफिक थिंकिंग के साथ प्रोजेक्ट तैयार कराए जाएंगे। इसके बाद एक दिन उनकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभाग ने स्कूलों से बच्चों के नाम मांगे हैं।
शासकीय विद्यालय क्रमांक-2 के प्राचार्य आसिफ खान ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर एक मुहीम शुरू की गई है। SDM वीरेंद्र सिंह ने इस संबंध में एक बैठक भी ली। इसमे एक महीने का साइंटिफिक कैम्प लगाया जाएगा। 16 मई से शिविर की शुरुआत होगी। MLB स्कूल में टीचर्स के साथ बैठकर पहले चर्चा की जाएगी। साइंस के मॉडल्स पर बात की जाएगी। उसके बाद यह तय होगा कि किस तरह के मॉडल बनाये जाएं।
ये रहेगी प्रक्रियास्कूलों से 4 छात्र और एक साइंस टीचर का नाम मांगा गया है। 13 मई तक बच्चों के नाम मांगे गए हैं। दो दिन में स्क्रूटनी की जाएगी। बच्चों का एक टेस्ट लिया जाएगा, जिसमे उनसे प्रोजेक्ट को लेकर उनके विचार जाने जाएंगे। एक महीने के शिविर में 15 दिन थ्योरी पर बात होगी। अगले 15 दिन में परJसीट पर काम किया जाएगा। इसमे कक्षा 6 से 12 तक के बच्चे शामिल हो सकते हैं। शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे इसमे शामिल हो सकते हैं।
MLB में लगेगा शिविरमहारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में विज्ञान का अटल लैब है। वहां पर पहले से कई प्रोजेक्ट बने हुए हैं। बच्चों को पहले वह प्रोजेक्ट दिखाए जाएंगे। उसके बाद उनसे बातचीत कर एक आईडिया लेंगे। शिक्षकों से भी उनके आईडिया लेकर एक समझ विकसित की जाएगी। यह कोशिश है कि विज्ञान को लेकर बच्चों में एक जागरूकता पैदा हो। इसी उद्देश्य के साथ इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। गर्मियों के भी एक सकारात्मक उपयोग हो पायेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.