विप्र उत्थान समिति गुना द्वारा सर्व विप्र उत्थान धर्मशाला पर भगवान परशुराम प्रकटोत्सव एवं आदि शंकराचार्य जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विश्व गीता प्रतिष्ठानम द्वारा अध्याय 5 के एक से ग्यारह तक के श्लोकों का पाठ किया। सुभाषित एवं अमृत वचन ओपी शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा ने प्रस्तुत किए। पं तेजनारायण भार्गव ने डॉ. सुरेंद्र भार्गव से पूजन कराया।
इस अवसर पर दिनेश, बाबूलाल भार्गव, अवधेश शर्मा, अनिल भार्गव, जयनारायण पलिया, पं. लखन शास्त्री, राधेश्याम शर्मा ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। पं राधेश्याम शर्मा ने समाज के परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में रामसिंह रघुवंशी, सुधीर सक्सेना, मनोज तिवारी, मनोज शर्मा, उमेश शर्मा, उमा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिकों का समिति ने शाल, श्रीफल, पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। वार्षिक आय व्यय को लेखा जोखा डा. सुरेंद्र भार्गव ने प्रस्तुत किया। आभार समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र भार्गव ने माना।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.