• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Guna
  • Workers Are The Basic Foundation Of The Organization, Increase The Polling Percentage At The Booth: Praduman Meena

बूथ अभियान का शुभारंभ:कार्यकर्ता संगठन का मूल आधार हैं, बूथ पर बढ़ाएं मतदान प्रतिशत : प्रदुमन मीना

चांचौड़ा14 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
बूथ कार्यकर्ता बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी। - Dainik Bhaskar
बूथ कार्यकर्ता बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

भारतीय जनता पार्टी मंडल चांचौड़ा के द्वारा शक्ति केंद्र बिजनीपुरा से बूथ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में सभी बूथ विस्तार किया जाएगा। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के शुभारंभ के मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदुमन मीना ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो आज अपने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का मौका मुझे मिला है।

बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन का मूल आधार हैं। हर बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़े, हर मतदाता मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे, यह जिम्मेदारी आप सभी को निभानी है। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों का जीवन बदलने के अभियान में जुटी है। हमारे बूथ कार्यकर्ता सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जमीन तक ले जा रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिले के जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, मंडल अध्यक्ष प्रदुमन मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह राजपूत, प्रेमलता अग्रवाल, रामनिवास मीना, प्रदीप गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...