पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मिट्टी के भविष्य के लिए जैसे कुम्हार का महत्व है, ठीक वैसे ही समाज के भविष्य के लिए गुरु का महत्व है। एक कुम्हार मिट्टी से चिलम भी बना देता है और उसी मिट्टी से कुम्हार कुंभ रुप भी प्रदान करता है। यह बात आचार्य विवेक सागर ने कही।
आचार्य विवेक सागर शनिवार को अंबाह प्रवास के दौरान प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिलम और कुंभ के स्वभाव में वहूत बड़ा फर्क है,जैसे कुम्हार के विचार बदलने से उस माटी का संसार बदल जाता है, ठीक उसी प्रकार गुरुओं के योग्य सानिध्य में समाज की नई पीढ़ी जागरूक और जबावदार बनती है।
उल्लेखनीय है कि 16 वर्ष बाद मुनि विवेक सागर व ऐलक विप्रणम सागर का मंगल प्रवेश शुक्रवार को नगर में बैंडबाजे के साथ हुआ। अंबाह नगर के पवन कुमार जैन व मधु जैन के पुत्र सनी जैन आज से लगभग 16 वर्ष पूर्व अध्यात्म की खोज में ब्रह्मचारी बन गए और तब से ही उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था वर्तमान में लंबी साधना के बाद सनी जैन आचार्य विवेक सागर के संघ में एलक की पदवी प विप्रणम सागर के नाम से जाने जाते हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.