पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नए साल का दूसरा गुरु पुष्य योग 25 फरवरी को रहेगा। इसके एक दिन पहले दोपहर 12.30 बजे पुष्य नक्षत्र योग प्रारंभ हो जाएगा लेकिन गुरुवार को दूसरे दिन यह दोपहर 1.18 बजे तक ही रहेगा।
ज्योतिषियों का मत है कि पौष माह के इस गुरु पुष्य संयोग से खरीद-फरोख्त और पूजा-पाठ के लिए ये दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। इसके पहले गुरु पुष्य योग 28 जनवरी को था। अब दीपावली के पहले 28 अक्टूबर और 25 नवंबर को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ये शुभ संयोग रहेगा। 27 नक्षत्रों में गुरु पुष्य को सर्वाधिक शुभ माना जाता है इसलिए पूरे दिन खरीद-फरोख्त की जा सकती है।
इस नक्षत्र को तिष्य और अमरेज्य के नाम से भी जाना जाता है। तिष्य का मतलब शुभ-मांगलिक और अमरेज्य का मतलब देवताओं द्वारा पूजित होना है। भगवान विष्णु के आधिपत्य वाले दिन गुरुवार को पुष्य नक्षत्र योग से उसकी शुभता और बढ़ जाती है। गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदी करना समृद्धि दायी होता है। यह शनिदेव का नक्षत्र होता है। गुरु और शनि आपस में समभाव रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज लंबे समय तक टिकती है।
ज्योतिषी विश्वनाथ शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होना शुभ होता है। इस दिन शुभ काम करने के साथ ही खरीद-फरोख्त करना भी मंगलकारी होता है। चंद्रमा अपनी ही राशि यानी कर्क में रहेगा, जिससे इस दिन की शुभता और बढ़ जाएगी। ऐसे शुभ योग में भूमि, भवन, ज्वेलरी और वाहन खरीदी के साथ ही नया कारोबार शुरू करना श्रेष्ठ होता है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.