पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
16 से 17 साल की नाबालिग लड़की को बिहार से खरीदकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले दोगुने उम्र के आरोपी भोला जैन तथा खरीद-फरोख्त में बिचौलिया की भूमिका निभाने वाली महिला इंदू प्रजापति को शुक्रवार की रात अंबाह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नगर निरीक्षक योगेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी भोला जैन (35) बिहार के गमरिया बैजनाथपुर जिला सहरसा से अपनी से आधी उम्र की यानि 16 साल की लड़की को खरीदने के बाद शादी कर घर ले आया था। इस दौरान बिचौलिया की भूमिका कस्बे में ही रहने वाली इंदू प्रजापति ने निभाई जो खुद बिहार की रहने वाली और पीड़िता के गांव में रहने वाली वजह से मुहबोली मौसी भी लगती है।
3 दिन पहले इनके खिलाफ पोस्को एक्ट तथा दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था, तब से यह फरार चल रहे थे। 3 दिन से लापता भोला को शुक्रवार की देर रात पुलिस ने कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला इंदू प्रजापति भिंड भाग गई थी, लेकिन देर शाम वह भी पुलिस के समक्ष हाजिर हो गई।
वहीं अंबाह कस्बे से 27 जनवरी को घर वालों से नाराज होकर राजस्थान के अलवर पहुंची लड़की ने एक जापानीज पार्ट बनाने वाली कंपनी में नौकरी ज्वाइन कर ली। अंबाह पुलिस उसे ढूंढ़ते हुए पहुंची और उसे बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। निरीक्षक योगेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि लड़की अपनी एक एफबी फ्रेंड के माध्यम से अलवर पहुंची थी। फ्रेंड ने उसके घर वालों को बताना भी चाहा लेकिन लड़की ने फोन नंबर नहीं दिया।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.