पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे महिला अपराधों के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस ने नगर पालिका चौराहे पर दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया।
पुतला दहन के दौरान संगठन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर मावई ने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के लिए जो अपशब्द कहे हैं उस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मध्यप्रदेश में अत्याचार और बलात्कार जैसी घटनाओं पर शिवराज सरकार अंकुश लगाने में विफल रही है। इससे महिलाओं पर अत्याचार जारी है। थानों में पीड़ित महिलाओं की सुनवाई नहीं हो रही है।
लोग एसपी से मिलने पहुंच रहे हैं लेकिन उनके स्तर से भी आरोपियों व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के नतीजे सामने नहीं आ रहे हैं। हम सभी कांग्रेसी इसकी घोर निंदा करते हैं और पुतला दहन कर विरोध जताते हैं। इधर सबलगढ़ में राममंदिर चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। पुतला दहन आंदोलन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पचौरी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि जगदीश बंसल, सोनू जादौन फौजी, राजू कुशवाह,अजय प्रताप जादौन, शैलेन्द्र जादौन, पुष्पराज माहौर, रामवीर, बल्ली, टिंकल जादौन, मोहम्मद वाजिद आदि ने किया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.