पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तीसमार खां बटालियन में गुरुवार को बी एडं बी तृतीय शिविर शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन कैडेट्स ने पीटी, परेड और योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्हें योग के विभिन्न आसन सिखाए गए और इनके फायदे भी बताए गए। वहीं परेड में कैडेट्स ने टैलेंट दिखाया।
शिविर के दौरान कर्नल राजीव शर्मा ने कैडेट्स को बताया कि अनुशासन ही जीवन की बुनियाद है। एक एनसीसी कैडेट अनुशासन में रहकर देश का अच्छा नागरिक बन सकता है। हम अकसर देश की कमियों को ही उजागर करते हैं। मगर यह कभी नहीं सोचते कि हमारे देश ने हमें क्या-क्या दिया। हम कमियां निकालने में महारत हासिल कर रहे हैं। हम यह क्यों नहीं देख पाते कि हमारे देश जैसा कोई देश ही नहीं है।
जो नैतिक व सांस्कृतिक मूल्य हमारे देश में हैं वह संसार के किसी भी देश में देखने को नहीं मिल पाएंगे। पूरा विश्व हमारे देश के सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों का आदर करता है। भारत हमारी मातृभूमि है और हमें इसे प्यार करना चाहिए। इस शिविर में आरडी कॉलेज फूप, शासकीय डिग्री कॉलेज आलमपुर के 95 कैडिट शामिल हुए हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.