पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुरा गांव के पास बने बस स्टॉप पर शनिवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। देहात थाना एसआई श्रेष्ठा सक्सैना ने बताया कि पुलिस को शनिवार की रात 11.30 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि मानपुरा बस स्टॉप पर एक युवक पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने उसके शव को डेड हाउस में भिजवा दिया है। साथ ही रविवार को आसपास के थानों में सूचना भेजकर 15 से 20 गांव के लोगों को उसका शव भी दिखाया गया। ताकि उसकी पहचान हो सके। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। मृतक किसी अच्छे घर का व्यक्ति लग रहा है। वह साफ सुथरे सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहने हुए हैं।
वहीं जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में उपचार के लिए आए एक व्यक्ति की रविवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी भी पहचान के लिए पुलिस जुट गई है।
पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय निकालेंगे। घर की देखरेख से संबंधित कुछ गतिविधियां होंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.