पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयोध्या में बनने जा रहे श्री राम मंदिर के लिए जिलेवासियों से मुक्त हस्त से राशि दान की है। इसके लिए तय की गई अवधि में लक्ष्य से ज्यादा दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई गई है। समाज के हर वर्ग से राशि मिली है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि समाज में मंदिर निर्माण को लेकर कितना उत्साह है। धन संग्रह का कार्य बेहद कुशल प्रबंधन के साथ चला है। यह राशि अब तक दान के लिए चलाए विभिन्न अभियानों में सर्वाधिक है।
यहां बता दें श्रीराम मंदिर निर्माण के दान राशि जुटाने के लिए 3 हजार स्वयंसेवकों द्वारा 869 गांव, 11 खंड, 8 नगर में 500 टोली बनाकर 3 लाख परिवारों में संपर्क किया गया। स्वयंसेवक जहां भी पहुंचे वहां लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए राशि दान की। धन संग्रह अभियान में अधिकांश लोगाें ने बिना किसी भेदभाव के योगदान किया है। लोग किसी भी धर्म, वर्ग, संप्रदाय, जाति के रहे हों सबने सहयोग किया है। मुस्लिम समुदाय द्वारा अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। इसी प्रकार किन्नर समुदाय की गद्दी प्रमुखों द्वारा भी सहयोग राशि समर्पित की गई।
लोगों को जागरूक किया
श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर सहित सभी खंडों और तहसीलों में जन जागरूकता अभियान चलाए गए। सभी खंडों एवं नगरों में निधि समर्पण कार्यालय का संचालित किए गए। इनमें विभिन्न पारियों में 24 घंटे कोई ना कोई कार्यकर्ता सदैव उपलब्ध रहा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.