पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है। 8 फरवरी को अभिभाषक संघ की सूची का प्रकाशन होगा। जबकि 6 मार्च को मतदान के पश्चात मतगणना होगी। यह जानकारी अभिभाषक संघ के निर्वाचन अधिकारी रामकरन शर्मा ने दी है।
एडवोकेट शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी को संघ के सदस्यों की प्रारंभिक मतदाता सूची अभिभाषक संघ के सभी कक्षों के बाहर नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 11 फरवरी को शाम 4 बजे तक प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में आपत्तियों प्रस्तुत की जा सकेगी।
15 फरवरी को शाम 5 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में की गई आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही 16 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। वहीं 18 फरवरी से 22 फरवरी तक सभी पदों के लिए नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। 20 व 21 फरवरी को अवकाश है।
इसलिए 24 फरवरी को नामांकन फार्म की दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक जांच होगी। इसके पश्चात 25 व 26 फरवरी की शाम चार बजे तक फार्म वापस किए जाएंगे। साथ ही इसी दिन शाम को पांच बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। वहीं 6 मार्च को सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके पश्चात मतगणना प्रारंभ होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.