पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सूरज के अभी जाने का कोई इरादा नहीं था, आसमान की चमक शहर के ऐतिहासिक गौरी सरोवर के पानी पर पड़ रही थी, कि दृश्य को देखने वाले लोगों के पैर थम गए। इस दौरान सरोवर के पर आए कई सैलानियाें के इस दृश्य काे देखने के लिए पैर थम गए। वहीं यह अद्भुत नजारा गुरुवार शाम को करीब 5.30बजे के करीब दैनिक भास्कर के फोटोग्राफर रविरमन प्रजापति ने कैमरे में कैद किया। 11वीं शताब्दी में पृथ्वीराज महोबा की ओर कूच कर रहे थे और उन्होंने भिंड में पड़ाव डाला था।
उन्होंने सरोवर के चारों ओर उस समय 101 मंदिर बनवाए थे। जिनमें से कुछ मंदिर अभी हैं, जबकि अधिकतर जमींदोज हो चुके हैं। वहीं सरोवर में पानी भरने के लिए चंबल नहर प्रणाली का उपयोग किया जाता है। भीषण गर्मी में जब हैंडपंप अपना पानी छोड़ देते हैं तब सरोवर के आसपास के हैंडपंपों में भरपूर पानी मिलता है। ऐतिहासिक गौरी सरोवर का स्वरूप पिछले 34 साल में काफी कुछ बदल चुका है।
इस अवधि में सरोवर के क्षेत्रफल में जहां कमी आई है वहीं अब सरोवर से होकर एक सड़क भी निकाली जा चुकी है। हालांकि यह सड़क यातायात की दृष्टि से उपयोगी साबित हुई है। निर्माण के समय सरोवर का क्षेत्रफल 800 मीटर चौड़ा और 1200 मीटर लंबा रहा था, जो कि अब 60 फीट तक सिकुड़ गया है। वहीं दबंग लोगों ने भी सरोवर की जमीन पर कब्जा कर रखा है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.