पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अंग्रेज सरकार द्वारा 1906 में लाए गए किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ संयुक्त पंजाब के अंदर किसान आंदोलन को नई दिशा देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह का कल 23 फरवरी को 140 वां जन्मदिवस संयुक्त किसान मोर्चा मनाएगा। गोल मार्केट पर कृषि कानून के विरोध में धरने पर किसानों के साथ बैठे किसान नेता अनिल दौनेरिया ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पगड़ी संभाल जट्टा किसान आंदोलन उस समय 9 माह चला था।
उस समय अंग्रेजों को कानून वापस लेना पड़ा था। भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ देश में चलने वाला किसान आंदोलन इतना ही लंबा चलेगा। जिसे आज 87 दिन हो गए हैं। वही भिंड धरने को आज 45 दिन पूर्ण हो चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी सरकार कानून को वापस नहीं ले रहे हैं। सरकार द्वारा वस्तु अधिनियम कानून को खत्म कर अडानी और अंबानी को गेहूं, चावल, दालें और तेल इनके गोदामों में पहुंचाना चाहती है।
इस मौके पर देवेंद्र सिंह चौहान, नाथू सिंह बघेल,शैलेंद्र सिंह राजोरिया, सूरज सिंह यादव, बच्ची लाल हरसाना, वृंदावन शाक्य, रामसेवक शर्मा, श्रीकृष्ण वाल्मीक, प्रभु, अशोक शर्मा, जनार्दन रेड्डी, गोपाल गुप्ता, राय सिंह यादव उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.