पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पेंच नंबर दो कॉलोनी में मौजूद आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आयोजित धर्मसभा में मुनिश्री विहसंत सागर महाराज ने कहा कि कोरोना काल में पूरा विश्व महामारी से डरता रहा, लेकिन हमारा देश आगे बढ़ता रहा, क्योंकि हमारे देश पर पाश्चात्य संस्कृति हावी नहीं है। यहां नित प्रतिदिन भगवान का स्मरण अभिषेक पूजन होता है।
यह भगवान का आशीर्वाद है रहा कि इस महामारी की एक नहीं दो वैक्सीन देश में बनी। आज हमारा देश दुनिया भर में लोगों की जान बचाने के लिए वैक्सीन भेज रहा है। आज विश्व मदद के लिए भारत की तरफ देख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आचार्य कुंददेव कहते हैं कि चाह करोगे तो परलोक बिगड़ा जाएगा। वहीं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मुनिश्री से मुलाकात करते हुए आशीर्वाद लिया। महाराज ने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व विधायक मुझ से जुड़े हुए हैं।
भगवान से की विश्व शांति की कामना
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन श्रद्घालुओं ने भगवान आदिनाथ के समक्ष 32 अर्घ चढ़ाते हुए भगवान से विश्वशांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुनिश्री विहसंत सागर महाराज, श्रमण मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज, ऐलक विनियोग सागर महाराज मौजूद रहे।गौरतलब है कि शनिवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु द्रव्य पूजन सामग्री साथ लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान का अभिषेक किया।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.