पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना वैक्सीन लगाने का प्रथम चरण समाप्त हो चुका है। अंतिम दिन तक फ्रंट लाइन के 309 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। जबकि प्रथम चरण की सूची में 740 लोगों के नाम शामिल थे।
प्रथम चरण में अस्पताल के डॉक्टर और स्टॉफ के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगाई जानी थी। डबरा ब्लॉक में प्रथम चरण की सूची में 340 लोगों के नाम शामिल थे, वहीं भितरवार में 400 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी।
लेकिन वैक्सीन को लेकर फ्रंट लाइन के वर्करों में उत्साह नहीं दिखा जिसके चलते गुरुवार अंतिम दिन तक 340 लोगों में से महज 129 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। वहीं भितरवार ब्लॉक में 400 में से 180 डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगाई।
वैक्सीन लगवाने के काम में डबरा भितरवार की अपेक्षा फिसड्डी रहा। डबरा ब्लॉक में पहले दिन 50, दूसरे दिन 20, तीसरे दिन 29 और अंतिम दिन गुरुवार को 40 लोगों को मिलाकर कुल 129 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। भितरवार अंचल में पहले दिन 40, दूसरे दिन 50, तीसरे दिन 40 और अंतिम दिन 50 लोगों को मिलाकर कुल 50 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
कुछ लोगों ने स्वास्थ्य कारणों से वैक्सीन नहीं लगवाई
वैक्सीन लगाए जाने का प्रथम चरण समाप्त हो चुका हैं। डबरा ब्लॉक में 129 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन न लगवाने को लेकर अलग-अलग कारण निकल कर आए हैं। कई लोगों ने बीमारी और अन्य स्वास्थ्य कारणों से वैक्सीन नहीं लगवाई है।
- डॉ. सुरेंद्र सोलंकी, बीएमओ, सिविल अस्पताल, डबरा
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.