कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:कोरोना के नाम पर छल किया:लाखन सिंह

चीनौर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चीनौर के यशोदा गार्डन में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रुप से विधायक लाखन सिंह यादव व डबरा विधायक सुरेश राजे मौजूद रहे। इस दौरान कोरो से मृत व्यक्तियों की जानकारी ली गई और फार्म भी भरवाए गए।

इस दौरान श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा द्वारा जनता के साथ कोरोना के नाम पर जो छल किया जा रहा है उसे हमें जनता के सामने उजागर करना है। कोरोना के नाम पर जो मृतकों के परिजनों को चार लाख देने की घोषणाएं की थी। लेकिन सरकार द्वारा आंकड़ों को छुपाकर लोगों के साथ छल किया गया है। बैठक में जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव, रामकुमार सिंह गुर्जर, केदार सिंह किरार, कल्याण कंसाना, पपेंद्र राजे, कपिल गुर्जर, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, दौलत सिंह कुशवाह, महावीर यादव, अतर सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...