पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि संचय यात्रा निकाली गई। यह संचय यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। यात्रा का शहर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। शहर के रंगोली गार्डन में संतों के प्रवचनों के बाद यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा जवाहर गंज स्थित शुगर मिल गेट से बैंड बाजों के साथ शुरु हुई, इस कलश यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर कलश रखकर चल रही थी। इसके साथ ही भाजपा और हिंदू संगठनों के लोग जय-जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे।
साथ ही पीछे रथ पर बालाजी मंदिर के संत सोनू महाराज, संत बीरबलदास, धूमेश्वर धाम के महाराज संत अनिरुद्घ महाराज के साथ ही रामदरबार की झांकी और अन्य झांकियां शामिल थे, जाे मुख्य मार्गों से होकर रंगोली गार्डन पहुंची जहां संतो के स्वागत के बाद धन संचय यात्रा में लाेगाें ने अपना समर्पण सहयोग प्रदान किया है।
इस दौरान मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, पूर्व भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, नगर अध्यक्ष भीकम साहू, युवा भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, महेंद्र बल्ली राणा, रामवीर घुरैया आदि शामिल थे।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.