पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है। एक सप्ताह बाद फिर से गुरुवार की सुबह कोहरा छा गया और दिन भर बादल छाए रहने से धुंध छाई रही। इसके साथ ही सर्द हवाएं भी चलती रही और तापमान गिर गया। तापमान में आई गिरावट से फिर से तेज सर्दी का अहसास हुआ।
पिछले तीन दिन और रात के तापमान बढ़ने से दिन में गर्म कपड़ोें की जरूरत महसूस नहीं हो रही थी। लेकिन गुरुवार की सुबह फिर से कोहरा छा गया। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंट गया, लेकिन दिन भर बादल छाए रहे, साथ ही शीतलहर भी चलती रही।
मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन का तापमान पिछले दिन की अपेक्षा 3 डिग्री गिरकर 24 डिग्री पर आ गया। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट की वजह से फिर से सर्दी बढ़ गई और दिन के समय भी लोग पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढंके और अलाव तापते नजर आए।
फसलों को भी मिलेगा लाभ
सर्दी बढ़ने से गेहूं और सरसों की फसल को भी लाभ पहुंचेगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अभी गेहूं और सरसों, मटर आदि फसलों के लिए मौसम अनूकूल है, इससे दाना अच्छा होगा और पैदावार बढ़ेगी। किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.