पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दीपोत्सव का मुख्य त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बाद भी लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। एक दिन पहले से ही शहर दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन धरतरेस मनाई गई। जिसके चलते धनतेरस और दीपावली की खरीदी के लिए लोग देर रात तक बाजारों में आते रहे।
सुबह से बाजारों में लोगों की भीड़ जुटना शुरु हो गई थी, रात तक बाजारों में लोगों की भीड़ दिखाई दी। दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार को लेकर रात को सराफा बाजार, सुभाषगंज क्षेत्र एवं अन्य बाजार रोशनी से जगमग दिखाई दिए। रात भर शहर रंग बिरंगी रोशनी में डूबा रहा। शनिवार को लक्ष्मी पूजा के बाद आतिशबाजी की जाएगी। इसके साथ ही घरों में महिलाएं पकवान व मिठाइयां बनाने में व्यस्त रहीं।
रोशनी में डूबा शहर
छोटी दिवाली की रात दीपकों से जगमगाता शहर। शनिवार को लक्ष्मीपूजन है। दीपावली के इस अवसर पर शहर के भितरवार रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। शाम के समय होने वाली इस आतिशबाजी में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का परिवार मौजूद रहेगा। गौरतलब है कि मंदिर पर यह आतिशबाजी प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर की जाती है। इसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.