पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा का कार्यकर्ता निष्ठावान और मजबूत कार्यकर्ता है। यह बात शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं से कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सिर्फ कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। यदि कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर अपनी ताकत नहीं दिखाए तो उस पार्टी का नेता कभी मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। जो पार्टी सरकार में बैठती है, वह सिर्फ कार्यकर्ता की दम पर ही बैठती है।
इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने के लिए कहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन, कप्तान सिंह सेहसारी, हरिमोहन, बल्ले शिवहरे, सुरेश उपाध्याय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ वर्षा श्रीवास्तव, डॉ सुनील श्रीवास्तव, विनोद लाला जैन, निर्मल जैन, विनोद किरार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.