केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार का दिन भाजपा द्वारा सेवा का महाअभियान के तौर पर मनाया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के घर-घर पहुंचे और सैनिटाइजर, मास्क का वितरण किया। साथ ही लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। सेवा का महाअभियान के मौके पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने चीनौर में मास्क, सैनिटाइजर वितरण के साथ पात्रता पर्ची वालों को राशन वितरित किया।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि कोविड-19 संकट की इस घड़ी में आज भाजपा ने जश्न मनाने की जगह मानवता का परिचय देते हुए सेवा भाव को चुना है। वहीं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने सहराई में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा ने डबरा, भितरवार विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर सेवा के महाअभियान कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भाजपा का ही कार्यकर्ता होता है जो इस कोविड-19 महामारी में स्वयं की चिंता ना करते हुए दूसरों की चिंता करता है।
साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से चर्चा कर खाद्यान्न वितरण उपलब्ध कराने की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर विवेक मिश्रा, मुकेश गौतम इमरती देवी सुमन, वीरेंद्र जैन, महेंद्र सिंह यादव, दीपक माहौर, सीताराम बाथम, मोहन सिंह राठौर, विपिन आनंद, प्रभाकर शर्मा, रविंद्र जाट, भीकम साहू, श्याम पांडे, पोषण सिंह रावत, मुकेश भार्गव, नितेश जैन, राकेश शिवहरे, रामवीर गुर्जर, हिमांशु परसेडिया मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.