पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के जवाहर गंज क्षेत्र में स्थित गायत्री मंदिर के पास से दोपहर करीब 12 बजे 5 साल के दो मासूम बच्चे अचानक गायब हो गए। खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद खोज में लगी दो टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्हें शहर से 2 किलोमीटर दूर ग्राम इटायल से खोज निकाला। बाद में उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर गंज क्षेत्र में गायत्री मंदिर रोड पर रहने वाले राम पुरी के 5 साल के दो बच्चे तोलू और मोलू दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी वह अचानक गायब हो गए। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में जाकर सूचना दी। थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने तत्काल दो टीमें गठित कर बच्चों को खोजने के लिए लगाईं। इसके बाद चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर देखा गया तो बच्चे चीनोर रोड पर जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद टीम जब 2 किलोमीटर दूर इटायल पहुंची तो दोनों बच्चे वहां पर घूमते हुए मिल गए। उसके बाद बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.