पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय इंदरगढ़ पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया के नेतृत्व में एवं मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इंदरगढ़ मंडल के कुशवाहा समाज के वरिष्ठ लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में डॉ.भोलेराम कुशवाह कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद एवं हेमा कुशवाह सिंचाई अध्यक्ष कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री और डॉ. बलवंत कुशवाहा कांग्रेस वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इन्होंने कार्यकर्ता के साथ जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।
जिला अध्यक्ष बुधौलिया ने सभी नए लोगों का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेते समय इन लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप दांतरे, विनोद उपाध्याय, रामस्वरूप मंडेलिया मंडल महामंत्री, हरकिशन कुशवाहा मंडल महामंत्री, रामरतन कुशवाहा, प्रतिपाल यादव, आशीष यादव, महेंद्र सिंह यादव, अखिलेश सेन, दिनेश सहारे, सुरेंद्र, बंटी बघेल, उषा खटीक, पहलवान कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भाजपा में आए सभी ने नए सदस्यों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.