पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर में राष्ट्र संत गाडगे महाराज की 146 वी जंयती स्थानीय मंगल वाटिका मे रजक समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगल वाटिका से विशाल चल समारोह प्रारंभ होकर पूरे नगर में निकाला गया। चल समारोह बडी धूमधाम से बैण्ड बाजे के साथ निकाला। जिसमें बग्गी, घोड़े सहित आकर्षक झांकियां नगर के विभिन्न स्थानों से रजक समाज के द्वारा चल समारोह के साथ निकाली गई, चल समारोह मंगल वाटिका से पटेल रोड चौराहा होते हुए लहार रौड से खटकायाना शाहपुर रोड से घटिया बाजार होते हुए वापिस चिरगांव रोड मंगल वाटिका पहुंचा। जहां पर संत महाराज की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया उपस्थित रहे। अध्यक्षता महेश केवट ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, रजक समाज के प्रदेश महामंत्री ग्यादीन रजक उपस्थित थे। संचालन ओमप्रकाश रजक ने किया। पूर्व विधायक पिरौनिया ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने स्वच्छता का संदेश देकर समाज में जागरण का कार्य किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने संत गाडगे महाराज की प्रतिमा के लिए 21 हजार रुपए समाज को दान करने की घोषणा की। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अशोक रजक ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं संत गाडगे महाराज की प्रतिमा भेंट कर एवं एमपी वर्किंग जनरलिज्म के ब्लाॅक अध्यक्ष छक्कीलाल रजक का शाॅल श्रीफल माल्यार्पण एवं संत गाडगे का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष धीरज पाराशर, महामंत्री विशुन सिंह यादव, भाजपा नेता कालीचरण कुशवाहा, सिल्लम साहू, मंजू, अशोक, दयाराम रजक, जिया, छक्कीलाल रजक, लक्ष्मण रजक, अनूप, प्रमोद सहित रजक समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। अंत में आभार अशोक रजक द्वारा व्यक्त किया गया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.