पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गर्मी का सही सीजन अब शुरू हो गया है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 33 डिग्री को छू गया है। 80 दिन में पहली बार है जब अधिकतम तापमान इतनी ज्यादा ऊंचाई पर पहुंचा है। यही नहीं पिछले साल से 25 दिन पहले तापमान में इतनी बढ़ोतरी देखी गई है। पिछली 19 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के ऊपर पहुंचा था। दैनिक भास्कर ने भी मंगलवार को प्रकाशित खबर में तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई थी और मंगलवार को दर्ज किए गए तापमान में तापमान बढ़ने की उम्मीद पूरी भी हो गई।
बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यही नहीं पिछले साल 33 डिग्री से ऊपर तापमान पहली बार 22 मार्च को रिकार्ड किया गया था। इस साल 25 दिन पहले तापमान के इतने ज्यादा बढ़ने से गर्मी की पूरी तरह दस्तक शुरू हो गई है। चिलचिलाती धूप ने दिन में पंखे चलवाना शुरू कर दिए हैं।
लोग हैरान इसलिए भी हैं कि इतनी जल्दी गर्मी की दस्तक से मार्च, अप्रैल और फिर महीने में क्या हालत होगी, इसका अंदाजा लगा पाना भी फिलहाल मुश्किल है। तीन दिन से लगातार बढ़ रहे तापमान का असर रबी सीजन की फसलों पर पड़ने की आशंका है। गेहूं की फसलें पीली पड़ने लगी हैं। साथ ही पैदावार भी गिरने की आशंका जताई जा रही है। पैदावार इसलिए भी घट सकती है क्योंकि अभी गेहूं की फसल ज्यादातर क्षेत्र में छोटी है। छोटी फसल में ही बालियां निकलने लगी हैं। वहीं दो-तीन दिन के अंदर अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.