पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राष्ट्रीय जलवायु समुत्थानशील कृषि में नव प्रवर्तन योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा सोमवार को ग्राम खरग में चने का प्रक्षेत्र दिवस रघुवीर सिंह यादव के खेत पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम दौरान डाॅ. एके सिंह द्वारा कृषकों को चने की प्रजाति आरवीजी-202 के संदर्भ में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि यह प्रजाति उठा रोग सहनशील है। साथ ही अन्य बीमारियां जड़ गलन, क्राउनराट के प्रति भी सहनशील है। इसका उत्पादन 22-24 क्विं प्रति हे. है साथ ही यह तापमान सहनशील प्रजाति है जो कि वर्तमान परिस्थितियों में दतिया के लिए सबसे उपयुक्त है। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डाॅ. पुनीत कुमार ने कहा कि किसान भाई अपने चने का उत्पादन सीधे बाजार में न बेच कर दूसरे किसानों को दें।
जिससे कि इस प्रजाति का बीज अन्य कृषकों को आगामी वर्षों में उपलब्ध हो सके। डाॅ. राजीव सिंह चौहान ने नए कृषि कानूनों की जानकारी कृषकों को विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि इस विस्तार कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को कृषि की नई तकनीकियों से अवगत कराना है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.