पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्थानीय प्रशासन महिला व बाल विकास विभाग के साथ मिल कर एक नवाचार कर रहा है। शहर के साथ जिले के चुनिंदा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेटी की पेटी लगाने की तैयारी है। इस पेटी में किसी प्रकार के उत्पीड़न की शिकार महिलाएं अपनी पीड़ा व परेशानी प्रशासन तक अपनी पहचान छिपा कर पहुंचा सकती है। प्रशासन पेटी में मिलने वाली शिकायतों के जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। महिला उत्पीड़न आमबात है।
कोई घर में उत्पीड़ित हो रहा है तो कोई बाहर। स्कूल, कोचिंग आते जाते वक्त किशोरियां व बच्चियां मनचलो की छींटाकशी व छेड़छाड़ का शिकार होती है। लेकिन कभी परिवार व स्वयं की बदनामी से तो कभी डर के कारण शिकायत नहीं कर पाती। ऐसी महिलाओं व किशोरियों को अब शिकायत की सुविधा मिलेगी। वह भी कहीं आए जाए बगैर। प्रशासन शहर के चुनिंदा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेटी की पेटी लगाने जा रही है।
इन पेटियों में पीड़ित महिला या किशोरी अपनी शिकायत डाल सकती हैं। अगर वह चाहे को अपना नाम दे सकती हैं, अन्यथा बगैर नाम के भी। सप्ताह में एक दिन इन पेटियों को खोला जाएगा। मिलने वाली शिकायतों की जांच होगी। जांच में अगर शिकायत सही पाई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पहले चरण में शहर में लगेगी 25 पेटियां
महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने बताया पहले चरण में 25 पेटियां लगाई जाएंगी। सोमवार से पेटियां लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इन पेटियों को अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ बालिका छात्रावास पर लगाया जाएगा। इनमें मिलने वाली शिकायतों के आधार पर पेटियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके बाद ब्लाक स्तर पर पेटियां लगाने का काम किया जाएगा।
महिला और किशोरियों को होगी सुविधा
महिला और किशोरियों की सुविधा को देखते हुए यह नवाचार किया जा रहा है। ताकि उत्पीड़ित होने पर उन्हें शिकायत करने में आसानी को उनकी पहचान भी छिपी रहे। पेटियों में मिलने वाली शिकायतों और शिकायतकर्ता महिला या किशोरी की पहचान गुप्त रखी जाएगी। शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई होगी। इस सुविधा से बालिकाएं और महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी।
-संजय कुमार, कलेक्टर दतिया
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.