पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सोमवार को अधिकतम तापमान ढाई डिग्री बढ़कर महीने भर में तीसरी बार 30.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। पूरे दिन तेज धूप से गर्मी का अहसास हुआ। धूप इतनी ज्यादा तेज थी कि धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी आधे डिग्री की बढ़ोतरी हुई और तापमान 10.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह ने मार्च महीने के अंतिम दिनों का अहसास करा दिया है। एक सप्ताह के अंदर अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।
बता दें कि इस महीने में दो बार बारिश हो चुकी है और एक बार ओलावृष्टि भी हो चुकी है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में कुछ दिनों तक ठंडक रही। लेकिन दो दिन से तापमान ने फिर गति पकड़ ली है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग ढाई डिग्री बढ़कर 30.8 और न्यूनतम तापमान आधा डिग्री बढ़कर 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान सामान्य से भी काफी ज्यादा है। आने वाले दिनों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अगर तापमान इसी गति से बढ़ता है तो गेहूं की फसल की पैदावार में गिरावट की आशंका है। इसका मुख्य कारण यह है कि वर्तमान में गेहूं की फसल कई जगहों पर काफी छोटी है और ऐसे में तापमान 25 डिग्री के आसपास होना आवश्यक है। लेकिन वर्तमान में पड़ रही गर्मी और आगामी दिनों में बढ़ने वाली गर्मी से गेहूं की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। किसान भी लगातार बढ़ रहे तापमान को लेकर चिंतित हैं।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.