पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्राम भरसूला में रामबरन सिंह रावत को मंडल महामंत्री इंदरगढ़ ग्रामीण बनाए जाने पर धन्यवाद सभा आयोजित की गई। जिसमें मंडल इंदरगढ़ ग्रामीण और मंडल इंदरगढ़ के पदाधिकारियों के सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र बुधौलिया मौजूद रहे, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र सिंह कमरिया द्वारा की गई। संचालन मंडल मंत्री सुनील सेन द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि बुधौलिया ने भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं, सत्य की हमेशा जीत होती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार जनता और किसानों को जो लाभ दे रही है वह किसी सरकार ने नहीं दिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष इंदरगढ़ रामलखन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व मार्कफेड अध्यक्ष मेघ सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रामजी खरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप दांतरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुनाथ काका, मंडल महामंत्री रामस्वरूप मंडेलिया, मंडल महामंत्री हरकिशन कुशवाह, मंडल महामंत्री शोभाराम पटवा, सुजान रावत, शिशुपाल चौहान, उपाध्यक्ष राम गोपाल साहू, अजमेर सिंह गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष, सुनील सेन मंडल मंत्री, संजय दुबे सरपंच, जगदीश रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रंजीत बघेल, जितेंद्र रावत, कालीचरण राजपूत मंत्री, पवन पाठक सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर एवं उन्हें शॉल, श्रीफल भेंट कर रामबरन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.