सेंवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दरयापुर में रहने वाली नव विवाहिता ने भिंड जिले में रहने वाले अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया है। फरियादी दक्षा (22) पत्नी मनोज कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल भिंड जिले के मौ में बेहट रोड स्थित वार्ड 13 में है।
10 जुलाई 2020 से शनिवार तक उससे ससुराल पक्ष पति मनोज कुशवाहा और ससुर मानसिंह कुशवाहा द्वारा उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोपियों ने दहेज में एक लाख रुपए की मांग की। जिससे उसे मजबूरी में मायके दरियापुर में रहना पड़ रहा है। पुलिस ने दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.