पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के सेंवढ़ा चुंगी पर एक शादी समाराेह में शिवपुरी से आए वर पक्ष ने कन्या पक्ष से फलदान में चार लाख रु मांगे तो विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में समारोह स्थल पर ही पथराव हो गया। इस घटनाक्रम में कन्या पक्ष के तीन लोगों के सिर फूट गए।
थाने में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिर भी कन्या पक्ष पंचायत के जरिए सुलह होने पर शादी करने के लिए राजी हो गया लेकिन वर पक्ष के लोगों ने किसी की नहीं सुनी। आखिरकार दो दिन तक चले विवाद के बाद बगैर दुल्हन के बारात वापस लौटी। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। सेंवढ़ा चुंगी निवासी मुकेश मुखिया के यहां दो बेटियों की शिवपुरी से बारात आई थी। इस बारात में शिवपुरी के चेतन आदिवासी के बेटे राजाराम और केपी सिंह दूल्हे थे। बारातियों की समारोह स्थल से कुछ ही दूरी पर एक भवन में रुकने की व्यवस्था की गई।
यहां चाय नाश्ता चल रहा था और दोनों दूल्हे घोड़ी पर बैठने के लिए सज रहे थे। शिवपुरी में जिन चेतन आदिवासी के यहां से दोनों बेटों की बारात आई थी, उनके यहां कन्या पक्ष की बड़ी बेटी सलमा पहले से ब्याही थी। बारात आने की बात पता चलते ही सलमा अपने पति और दूल्हा बने देवरों से मिलने पहुंच गई।
सलमा से उसके पति बीसल ने कहा कि अपने पिता से कह दो कि फलदान में चार लाख रुपए चाहिए। तभी तेरी बहनों के साथ मेरे भाईयों की शादी होगी। सलमा ने कहा कि जो कुछ था, वो तो पहले ही फलदान में दे दिया। अब मेरे पिता कहां से देंगे। इसी बात पर सलमा की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। रोती हुई सलमा घर आई और माता पिता को बताया। घर के बड़े-बूढों ने मामला शांत करा दिया।
इसके बाद जब बारात टीका के लिए पहुंची तो डीजे न बजता देख कन्या पक्ष के लाेग भी आक्रोशित हो गए और कहासुनी होने लगी। दरवाजे पर गृह प्रवेश के दौरान दूल्हों ने रस्म भी नहीं निभाई और सीधे अंदर घुस गए। दूल्हे राजाराम और केपी सिंह का कहना था कि वे बिना भांवर और बिना तिलक कराए सीधे वधुओं को लेकर जाएंगे। इस पर कन्या पक्ष के लोग सहमत नहीं थे। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई।
इससे कन्या पक्ष की तरफ से मुकेश मुखिया, मुकेश की पत्नी सुनारी, पुत्री रूपवती को चोटें आईं। इनमें रूपवती के गाल फटने से टांके आए हैं। देर रात दोनों पक्ष सिविल लाइन थाना में शिकायत लेकर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई फिर वापस समारोह स्थल पर पहुंच गए। मंगलवार को पंचायत होना थी लेकिन उससे पहले ही बगैर दुल्हन को लिए दोनों दूल्हे और बारात चली गई।
दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज है
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.