जिले के सेवड़ा में पिछले महीने एक व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा सेवड़ा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर 5 हज़ार का इनाम भी घोषित किया था। इस लूट को 2 लोगों ने मिलकर लूटा था। पुलिस ने इस लूट के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस लूट का पर्दाफाश किया साथ में लूट का माल भी बरामद कर लिया।
ये है मामला
सेवड़ा थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पिछले महीने फरयादी रविंद्र बघेल ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सेवड़ा बाजार में स्थित क्योस्क की दुकान बंद कर शाम 7 बजे अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में हेतमपुरा रोड पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। तभी दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपए और वीवो का मोबाइल लूट लिया था। जिस पर सेवड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया था।
मोबाइल फोन से पकड़ा आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने अपने मुखबिरों को सतर्क किया। शनिवार शाम पुलिस को जानकारी मिला था कि करण सिंह (20) के पास व्यापारी से लूटा हुआ वीवो का मोबाइल फोन है। पुलिस उस युवक को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी जयदेव के साथ मिलकर लूट की थी। आरोपी से पुलिस ने व्यापारी से लूटी गई 40 हजार की रकम में से 5 हजार रुपए और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी के अन्य साथी की भी तलाश कर रही है। जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी पर दतिया SP ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.