पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्राम परसौंदा गुजर में बाबा मूलचंद महाराज के नेतृत्व में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 फरवरी से 10 फरवरी तक श्री खेड़ापति सरकार मंदिर पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कलाकारों द्वारा सीता स्वयंवर से लेकर केवट प्रसंग का मंचन किया गया।
भगवान गणेश की वंदना कर रामलीला का शुभारंभ हुआ। मंचन करते हुए महाराजा दशरथ पुत्र राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी स्थित सीता स्वयंवर में भाग लेने जाते हैं। जहां महाराज जनक अपनी बेटी सीता के स्वयंवर के लिए शिव के धनुष को तोड़ने की प्रतिज्ञा रखते हैं।
धनुष यज्ञ में लंका के राजा रावण से लेकर दूरदराज से राजा महाराजा भी पहुंचते हैं। लेकिन कोई धनुष को हिला तक नहीं पाता। बाद में प्रभु श्रीराम ने धनुष तोड़ा। रामलीला में जनक महाराज की भूमिका तुलसीराम कुशवाह, सीता की भूमिका राहुल सूर्यवंशी, रावण की भूमिका रामेश्वर श्रीवास्तव, राम की भूमिका आनंद शर्मा, लक्ष्मण की भूमिका संजय तिवारी, जयराम रजक, स्वदेश ने मंचन किया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.