पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरुवार को सीजन में पहली बार घना कोहरा आया। सुबह के समय कोहरा का हाल यह था कि 100 मीटर दूर का साफ नजर नहीं आ रहा था। कोहरे के साथ चल रही हवा व उसके बाद दिन भर छाए रहे बादलों के कारण दिन के तापमान में सीजन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे में दिन का तापमान 9.5 गिर कर 18.3 डिग्री तक लुढ़क गया। बुधवार को दिन का तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
कोहरा व बादलों से रात का तापमान लगभग 3 डिग्री चढ़ गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15. 3 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री था। गुरुवार को दिन व रात के तापमान में मात्र 3 डिग्री का अंतर रह जाने से लोग 24 घंटे सर्दी से कांपने के लिए मजबूर हुए।
गुरुवार को सीजन में तीसरी बार कोहरा ने दस्तक दी। कोहरा के साथ चल रही शीतलहर से सुबह से ठिठुरन भरी सर्दी ने कांपने के लिए परेशान किया। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। शीत लहर का का दौर जारी रही। धूप न निकलने व शीत लहर के कारण दिन का तापमान गिर गया। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के कारण बादलों के साफ होने की संभावना कम है।
ऐसे में दिन के तापमान में मामूली उतार चढ़ाव हो सकता है। जबकि चल रही शीत लहर के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम के जानकारों के अनुसार 10 जनवरी के बाद मौसम साफ होने पर पहाड़ी में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ेगा। शीत लहर चलने से तापमान में गिरावट होगी।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.