रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर के बाहर बैठे एक युवक को कट्टे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुन दौड़कर बाहर आए परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर शाम आरोपियो की जानकारी सहित घायल का बयान लेने के लिए पुलिस टीम झांसी रवाना हुई।
घटना के संबंध में एसडीओपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के दिनारा रोड होमगार्ड कालोनी निवासी 22 वर्षीय युवराज सिंह पिता हरिचंद राजपूत को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक दो गोली लगी है। जोकी एक कमर ने दूसरी पैर में लगी है। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए झांसी भेजा गया है।
फिलहाल घटना में शामिल आरोयो के नाम सामने नहीं आए हैं। बताया जाता है कि युवक घर के बाहर बैठा था तभी करीब आधा दर्जन लोग उसके पास आए और कहासुनी करने लगे। इसी दौरान उक्त लोगों ने युवक पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली उसकी कमर और पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर दौड़कर पहुंचे। लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा गया। परिजनों के मुताबिक घायल भी हमलावरों के बारे में जानकारी देने की स्थिति में नहीं था। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। घायल युवक का पिता होमगार्ड कर्मचारी बताया जाता है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.