गोहद के दुर्ग पर वर्ष 18 में उस समय के गोहद के विधायक राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन लाल सिंह आर्य के प्रयासों से गोहद के महाराजा महाराजा भीम सिंह राणा की मूर्ति स्थापित कराई गई थी। नगर पालिका प्रशासन ने इस मूर्ति के निर्माण पर 10 लाख रुपये की राशि खर्च की थी, लेकिन 5 साल बीत जाने के बाद भी महाराजा भीम सिंह राणा की मूर्ति का अनावरण नहीं हो सका है।
मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह भिंड में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर घोषणा की थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन मूर्ति का अनावरण एक माह के अंदर नहीं करता है। हम मूर्ति का अनावरण कर देंगे।
गोविंद सिंह की घोषणा के बाद गोहद के पूर्व विधायक हस्तशिल्प विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट का दर्जा प्राप्त रणवीर जाटव ने प्रेस वार्ता कर घोषणा की कि प्रशासन की पूरी तैयारी हो चुकी है। जल्द ही भीम सिंह राणा की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। मूर्ति के अनावरण को लेकर किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं है, कुछ लोग झूठी वाहवाही लूटने का काम मूर्ति के अनावरण को लेकर कर रहे हैं।
दोनों नेताओं की घोषणा का समय लगभग पूर्ण हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का समय 6 मई को पूर्ण हो जाएगा लेकिन कहीं भी मूर्ति के अनावरण को लेकर तैयारियां नहीं दिख रही हैं। नगर के नागरिक कहते हैं कि भीम सिंह राणा की मूर्ति का अनावरण राजनीतिक दांव पेच में फंस चुका है। स्थानीय प्रशासन दुविधा में है कि मूर्ति का अनावरण किससे कराया जाए।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.