पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना काल में संक्रमित लोगों के बीच जान जोखिम में डाल सेवाएं देने वाले पुलिस व नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी सही मायने में सामाजिक सम्मान के पात्र हैं।
इनका हौसला बढ़ाए रखने के लिए व्यापारी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। यह बात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरुण सिंहल अन्नो ने कही।
अध्यक्ष अन्नाे सिंघल, कैलारस में आयोजित कोरोना वाॅरियर्स सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जनता के लिए अपनी जान की परवाह न करने वाले थाने के पुलिस कर्मचारियों व नगर परिषद के कर्मचारियों ने लोगों की जान बचाने के लिए बढ़-चढ़कर काम किया।
बेहतर सेवाभाव के कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पुलिस, डॉक्टर समेत नगरीय निकाय के कर्मचारियों का सम्मान करने का आह्वान किया । इसलिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने कर्मचारियों को पुष्पहार पहनाकर व शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया है। कार्यक्रम में 150 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीओपी शशिभूषण सिंह रघुवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष सिहारे, व भाजपा के वरिष्ठ नेता सियाराम सिंह सिकरवार, दिनेश जादौन,भाजपा के अशोक राणावत, मुन्ना सोनी,गिर्राज सिंघल,अशोक सिकरवार, महेंद्र सिकरवार, महेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.