नगर में पेयजल संकट का मुद्दा रोजाना जोर पकड़ रहा है। क्योंकि नगर परिषद द्वारा इस दिशा में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। पानी को मुद्दे को लेकर मंगलवार को नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अंजना-ब्रजेश बंसल, पूर्व मंडल महामंत्री सियाराम सिंह सिकरवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने दिल्ली पहुंचे।
मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री तोमर को बताया कि कैलारस में पीने के पानी का संकट दिन प्रतिदिन गहरा रहा है। क्योंकि समस्या का समाधान करने में अधिकारियों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है। जिससे नगर के लोगों में न केवल आक्रोश व्याप्त है, बल्कि लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। जबकि भाजपा नेताओं द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों से पानी की समस्या दूर करने का अनुरोध किया है। भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री से क्वारी नदी के पचेखा घाट पर बड़ा स्टॉप डैम बनाए जान की मांग की है साथ ही एशियन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा 47 करोड़ की लागत से बनाई गई जलावर्धन योजना का शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रीय को बताया कि नगर की जलावर्धन योजना 4 साल से अटकी है। जबकि उसके टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.