पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उन्न किस्म का बीज बोकर किसान अपनी फसल का बेहतर उत्पादन कर पाएंगे। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। बंपर उत्पादन के लिए कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन भी लिया जा सकता है। यह बात विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार ने कही। विधायक सिकरवार, कुकरौली में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई योजनाओं पर काम शुरू किया है।
इसमें मृदा परीक्षण नायाब उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किसानों के हित में कई योजना बनाई हैं और केंद्र सरकार ने किसानों के हित मे 3 कृषि कानून बनाए हैं लेकिन विपक्ष किसानों को भड़का रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की वह भ्रमित न हों। किसान बिल किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार किसानों के सम्मान में प्रत्येक किसान को सम्मान निधि दे रही हैं केंद्र व राज्य की सरकारें किसान हितैषी हैं वह किसानों को आत्म निर्भर बनाने का काम कर रही है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.