कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में मुंडन कराया:करैरा में बैलगाड़ी रैली निकालकर, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध

करैरा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करैरा विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र यादव मुंडन कराते हुए। - Dainik Bhaskar
करैरा विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र यादव मुंडन कराते हुए।

डीजल, पेट्रोल और रसाेई गैस की कीमतों में दिनाें बढ़ोतरी के विरोध में करैरा में कांग्रेस द्वारा बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस सहायता केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विराेध स्वरूप मुंडन भी करा लिया। नगर के मुख्य मार्गों से बैलगाड़ी रैली भी निकाली।

नगर के मुख्य मार्गों से बैलगाड़ी रैली भी निकाली।
नगर के मुख्य मार्गों से बैलगाड़ी रैली भी निकाली।

कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी पुलिस सहायता केंद्र पर एकजुट हुए और पेट्रोल और रसोई गैस महंग होने के विरोध में कुछ लोगों ने मुंडन कराकर विरोध जताया। कांग्रेस द्वारा पुलिस सहायता केंद्र से शिवपुरी रोड, जनपद करैरा, फिल्टर रोड होते हुए पुलिस लाइन से तहसील प्रांगण तक बैलगाडी से रैली निकाली। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से गरीबों की कमर पहले से ज्यादा टूट गई है। ईंधन महंगा होने से जरूरत की दूसरी बस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान करैरा विधायक चंद पल के लिए दिखाई दिए। बाद में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...