पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दो साल से स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत लाने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के पांच प्राचार्यों का सम्मान किया गया। कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शामी, आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत शामिल रहे।
सम्मानित होने वाले प्राचार्यों में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवा निवृत प्राचार्य गोपाल सिंह परमार, एसके दीक्षित तात्कालीन प्राचार्य शासकीय मॉडल उमावि कैलारस, अखिलेश व्यास प्रभारी प्राचार्य शासकीय मॉडल उमावि कैलारस, संजय सिंह तोमर प्रभारी प्राचार्य शासकीय उमावि गोठ, रविंद्र सिंह सिकरवार तात्कालीन प्राचार्य शासकीय उमावि भैंसरोली के नाम शामिल हैं। प्राचार्यों का सम्मान कलेक्टोरेट परिसर स्थित एनआईसी वीसी रूम से वर्चुअली रूप से हुआ।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशन सिंह ने प्राचार्यों को प्रशस्ति पत्र, शाॅल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के परियोजना समन्वयक महेश चौरसिया, एडीपीसी रविंद्र सिंह तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.