पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पाटी कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। पार्टी समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है। यह बात मंगलवार को जौरा ग्रामीण मंडल द्वारा बघेल गांव में आयोजित पार्टी के 41वें स्थापना दिवस समारोह में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह सिकरवार कह रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अर्जुनलाल तिवारी ने की।
तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 में हुआ था। पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेई जी बने। जिनकी अगुआई में पार्टी अपनी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ी। पार्टी ने हर वर्ग की चिंता कर अपने आप को स्थापित किया है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गंधर्व त्यागी, गोधना प्रसाद त्यागी, शिवनारायण बोहरे, सतीश सरपंच, रामसेवक शर्मा, लाखन सिंह त्यागी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
वहीं भाजपा नगर मंडल (पूरब) ने पार्टी का स्थापना दिवस जेपी किड्स स्कूलअमें मनाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुराज कंषाना ने कहा कि भाजपा के विचारों में देश सबसे पहले है। भाजपा राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के विचार को लेकर आगे बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काश्मीर से धारा 370 हटाकर न केवल भेदभाव को समाप्त किया, बल्कि सीएए कानून लागू कर देश में रहने वाले हर व्यक्ति को नागरिकता प्रदान की है। कार्यक्रम की अध्यक्ष नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप जैन की। इस अवसर पर राजेंद्र गोयल, मुकेश जाटव, मुरारीलाल खस, विजय छारी, संदीप सैंगर, रामनाथ पिप्पल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सुमावली मंडल ने भी मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मंगलवार को सुमावली मंडल के सांटा गांव में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सिकरवार ने की। इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर काम करती है तथा सुशासन व विकास पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह सिकरवार ने किया।
Sponsored By
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.