अभ्युदय आश्रम बच्चों के लिए है, यहां सबसे पहले उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए न कि अधीक्षिका का। यह बात कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बुधवार को अभ्युदय आश्रम के औचक निरीक्षण के दौरान कही। इसके अलावा कलेक्टर ने दीनदयाल रसोई, बाल संप्रेक्षण गृह, बाल ग्रह, सुधार योजनार्न्तगत ग्रह का निरीक्षण किया।
कलेक्टर बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे जहां 50 बच्चों के स्थान पर मात्र 30 बच्चे मौजूद थे। कलेक्टर ने बच्चों से शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाएं जैसे समय पर खाना-नाश्ता-साफ सफाई आदि के संबंध में विस्तार से पूछताछ की। वहीं 50 बच्चों की क्षमता वाले बालगृह में भी 2 बच्चे मिले। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.