पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान आंदोलन के समर्थन में देश व्यापी आव्हन पर जिला कांग्रेस कमेटी व संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा एतिहात के दौरान रेलवे स्टेशन व उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। संयुक्त किसान मोर्चा एवं कांग्रेसी नेताओं ने दोपहर 1 बजे से मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में रैली निकाली, लेकिन पुलिस ने रेलवे ट्रेक पर पहुंचने के लिए महादेव नाका से प्रवेश नहीं दिया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी अंडरब्रिज में होते हुए गोविंद गौशाला से आगे आरक्षित टिकिट रूम से प्लेट फार्म नंबर एक पर प्रवेश कर गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रेक पर पहुंचे। रेलवे ट्रेक पर प्रदर्शन करने वालों में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमराज मुद्गल, सत्यपाल सिंह कुशवाह, सुनील शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। उधर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर जेके पिप्पल, श्रीकृष्ण यादव, धर्मेंद्र श्रीवास, रामविलास शर्मा, सुनील रामपुरे ने प्रदर्शन किया।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.