पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाया। पुतला दहन कार्यक्रम मंगलवार की शाम पुल तिराहे पर किया गया। पुतला दहन करने वालों में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, रवि उपाध्याय, उपाध्यक्ष हेमंत सिंह तोमर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी दिनकर, सौरव सोलंकी, पवन यादव, मेहताब मावई, किशन पंडित, सौरभ दंडोतिया, गोलू पलिया, सोनू जोनवार, अर्जुन तोमर, अकरम खान आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
पुतला दहन करने के बाद सौरव सोलंकी ने बताया कि बीते दिनों शहडोल जिले की जैतपुर विधानसभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी और उसके तीन साथियों द्वारा युवती को नशीला इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती के साथ बलात्कार किया गया।
इस मामले को प्रशासन के दबाब में आकर दबाने की कोशिश की गई। भाजपा की जिला अध्यक्ष ओम सोनी द्वारा कांग्रेस की आदिवासी महिला विधायक कलावती भूरिया को खुले मंच से जान से मारने की धमकी दी गई। इन सभी घटनाओं के विरोध में युवक कांग्रेस ने सीए का पुतला दहन किया है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.