ग्वालियर के जनकगंज इलाके मे एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। महिला का शव चार दिन पहले ही किराए पर लिए कमरे में खटिया पर पड़ा मिला है। बुधवार को जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो घटना का पता लगा। मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची है। महिला का शव खटिया पर पड़ा था और गले में दुपट्टा कसा हुआ था। इससे जाहिर था की उसकी गला दबाकर हत्या हुई है। पूछताछ की तो पता चला कि 4 दिन पहले ही वह इस मकान मे किराए से रहने आई थी। वह पति से अलग रह रही थी। कमरे की तलाशी ली तो कुछ अपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक संदेही भी पुलिस ने डबरा से उठाया है। जल्द मामले का खुलासा करने का दावा है।
शहर के जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया स्थित शिवनगर में 35 वर्षीय बबली कुशवाहा की हत्या कर दी गई। वह चार दिन पहले ही 13 नवंबर को किराए से रहने आई थी। बुधवार को जब मकान मालिक की पत्नी ने उसके दरवाजा बंद होने पर अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर बबली मृत पड़ी हुई थी। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आस-पास के लोग भी आ गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि बबली के गले पर दुपट्टा बंधा हुआ है। गले पर रगड़न के निशान भी थे। पुलिस समझ गई कि यह हत्या का मामला है। पूछताछ की तो पता चला कि महिला यहां अकेली रहती थी। उसका पति गांव में रहता है। उससे उसकी अनबन चल रही थी। इसलिए वह यहां किराए से रहने आ गई थी। अब पुलिस पता कर रही है कि रात में उससे मिलने कौन आया और घर में किसका आना जाना था, क्योंकि उसके कमरे से अपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।
पहले पति से हो चुका है तलाक
जनकगंज शिव नगर में पिंटू शर्मा के मकान में किराए से रहने वाली बबली कुशवाह की दो शादियां हुई थीं। मृतक महिला की पहली शादी 2003 में मेहंदी वाले सैय्यद पर रहने वाले लक्ष्मण कुशवाहा से हुई थी। शादी के 8 साल बाद ही महिला और उसके पति का तलाक हो गया था। इसके बाद बबली ने 2015 में चीनोर के घरसोंदी में रहने वाले धर्मवीर कुशवाहा से शादी कर ली थी, लेकिन महिला की अपने दूसरे पति से भी नहीं बनी और झगड़े होने लगे। जिस कारण दूसरे पति को भी उसने छोड़ दिया था।
2300 रुपए में किराए पर लिया कमरा
पुलिस ने जब मकान मालिक पिंटू से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला को उसने किराए के 2500 रुपए बताए थे। लेकिन सौदा 2300 रुपए में तय हो गया। इसके बाद 500 रुपए एड़वांस भी दिए थे। वह यहां पर अकेली ही रह रही थी।
बंटी लेकर आया था महिला को
मकान मालिक पिंटू ने बताया कि वह महिला को नहीं जानता था। उसे कमरा दिलाने के लिए पहचान वाला बंटी परिहार लेकर आया था। उसने बताया कि वह उसकी बहन है। वह पूरी जिम्मेदारी लेता है। इस पर उसे कमरा किराए पर दे दिया। उसने बोला था कि जल्दी अपने पहचान पत्र जमा कर देगी।
एक संदेही हिरासत में, कभी हो सकता है खुलासा
- पुलिस ने इस मामले में डबरा से एक संदेही का हिरासत में लिया है। अभी पुलिस उसके एक साथी की तलाश में लगी है। संदेही से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को दावा है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.