पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सर्दी लगभग विदाई की ओर है। एक सप्ताह बाद सर्दी अधिकृत रूप से विदाई ले सकती है, क्योंकि अब पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला रुक गया है। साथ ही हवा का रुख भी अब बदला हुआ है। इसके साथ ही दिन में चटक धूप निकल रही है। जिसका दोपहर में शहरवासी सामना नहीं कर पाते। हालांकि अभी रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग विभााग के अनुसार 20 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि यह कमजोर रहेगा।
इससे मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़त के साथ 29 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़त के साथ 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा।
धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
अब धीरे-धीरे सर्दी विदाई की ओर है। दो दिन के दौरान रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। जबकि दिन में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। 20 फरवरी से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहेगा।
-एके शुक्ला, मौसम वैज्ञानिक
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.