पांच दिन से अधिकतम पारा 26 डिग्री:48 घंटे बाद रात का पारा 6o पर पहुंचने का अनुमान

ग्वालियर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर 48 घंटे बाद ग्वालियर में एक दिन के लिए दिखाई दे सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 6 दिसंबर को रात का तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि एक दिन बाद फिर से तापमान बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना हैै कि उत्तरी हवा लगातार चल रही है। इसका असर भी 6 दिसंबर को देखने को मिलेगा। अभी रात का तापमान 7-8 डिग्री के आसपास चल रहा है। यह स्थिति पांच दिसंबर को भी रहने वाली है, लेकिन 6 दिसंबर को 6 डिग्री सेल्सियस तक रात का पारा पहुंच सकता है। जाहिर है कि लोगों को सर्दी से बचाव रखने की जरूरत है।

दो दिन से न्यूनतम 8.7 डिग्री पर
मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के कारण दो दिन से न्यूनतम पारा 8.7 डिग्री पर ठहरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम पारा 26.0 डिग्री और न्यूनतम 8.7 डिग्री स रिकाॅर्ड किया गया है।

48 घंटे बाद रात का तापमान गिरेगा
"ग्वालियर-चंबल संभाग में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी और लगातार चल रहीं उत्तरी हवा का असर 48 घंटे बाद दिखाई देगा। 6 दिसंबर को न्यूनतम पारा 6 डिग्री को छू सकता है। 6-7 डिग्री पर पारा रहेगा। हालांकि यह कमी एक दिन की ही रहेगी। इसके बाद फिर तापमान बढ़ जाएगा। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।" -वेद प्रकाश सिंह, मौसम वैज्ञानिक

खबरें और भी हैं...