• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • After The Rain, The Temperature Dropped By 8 Degrees In Three Hours, There May Be Drizzle In Some Places In The Region.

मौसम में बदलाव:बारिश के बाद तीन घंटे में 8 डिग्री लुढ़का तापमान, अंचल में कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है

ग्वालियर13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
  • पश्चिमी विक्षोभ के असर व राजस्थान के ऊपर बने प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के कारण मंगलवार को मौसम में बदलाव आया

मार्च में मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को शाम को हुई बारिश व कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे के बीच करीब 8 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया। इससे मौसम में ठंडक आ गई।

शाम 5:30 बजे जहां 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं रात 8:30 बजे 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। गिरबाई में तेज बारिश होने से खीरा और मेथी की फसल खराब होने की बात किसानों ने बताई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी ग्वालियर अंचल में कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है।

प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के कारण बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर व राजस्थान के ऊपर बने प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के कारण मंगलवार को मौसम में बदलाव आया है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़त के साथ 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़त के साथ 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा।

खबरें और भी हैं...